रणदीप बने ''सीरियल किलर'' चार्ल्स शोभराज, मोशन पोस्‍टर रिलीज

मुंबई : रणदीप हुड्डा की आनेवाली फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ 30 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. रणदीप ने ट्वीटर पर इसकी सूचना दी और इसका मोशन पोस्टर शेयर किया. जिसमें सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभा रहे हुडा को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘भागो तो ऐसे भागो कि उसपर मूवी […]

मुंबई : रणदीप हुड्डा की आनेवाली फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ 30 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. रणदीप ने ट्वीटर पर इसकी सूचना दी और इसका मोशन पोस्टर शेयर किया. जिसमें सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभा रहे हुडा को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘भागो तो ऐसे भागो कि उसपर मूवी बनें.’

उन्होंने लिखा, ‘मैं और चार्ल्स’ 30 अक्टूबर 2015 को रिलीज होने जा रही है.’ इस फिल्म में रणदीप सत्तर के दशक के चरित्र को निभा रहे हैं. रिचा चड्डा भी मुख्य किरदार में हैं. यह एक थ्रिलर ड्रामा है जिसे सच्‍ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है. इस फिल्‍म में रणदीप सीरीयल किलर चार्ल्‍स शोभराज का किरदार निभा रहे हैं.

फिल्‍म का निर्देशन प्रवाल रमन कर रहे हैं. फिल्‍म में रणदीप एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं. इससे पहले रणदीप फिल्‍म ‘रंगरसिया’ में नजर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >