''रॉकस्‍टार'' रणबीर के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आयेंगी सनी लियोन

बॉलीवुड के ‘रॉकस्‍टार’ रणबीर कपूर जल्‍द ही करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में सनी लियोन के साथ रोमांसकरती नजर आयेंगी. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में सनी लियोन कैमियो रोल में रणबीर के साथ नजर आयेंगी. सनी लियोन के लिए यह एक […]

बॉलीवुड के ‘रॉकस्‍टार’ रणबीर कपूर जल्‍द ही करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में सनी लियोन के साथ रोमांसकरती नजर आयेंगी. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में सनी लियोन कैमियो रोल में रणबीर के साथ नजर आयेंगी.

सनी लियोन के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है. इससे पहले रणबीर, अनुष्‍का और करन जौहर फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में काम कर चुके हैं. वहीं अनुष्‍का फिल्‍म में ऐश्‍वर्या के साथ काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. ऐश्‍वर्या लंबे समय बाद संजय गुप्‍ता की आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है.

सनी इससे पहले फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में नजर आई थी. फिल्‍म में राम कपूर ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. वहीं सनी ने ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी हिट फिल्‍मों में काम किया है. वहीं सनी लियोन अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में आईटम सॉन्‍ग करती नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >