VIDEO : कपिल शर्मा की ''किस किसको प्यार करुं'', पोस्टर जारी

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है. स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्विटर पर अपनी पहली फिल्म का पोस्टर जारी किया. वह पिछले कुछ दिनों से बीमारी के चलते अपने प्रसिद्ध कॉमेडी […]

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे कॉमेडियन कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है. स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्विटर पर अपनी पहली फिल्म का पोस्टर जारी किया.

वह पिछले कुछ दिनों से बीमारी के चलते अपने प्रसिद्ध कॉमेडी शो से नदारद थे. कपिल ने ट्वीट किया, ‘आखिरकार ‘किस किसको प्यार करुं’ की पहली झलक…. ट्रेलर 13 अगस्त को आने जा रहा है…मुझे आपकी शुभकामनाओं की जरुरत है.’

फिल्म में कपिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में अरबाज खान, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम और वरुण शर्मा भी हैं. पोस्टर में कपिल दूल्हे की शेरवानी पहने अपनी चार दुल्हनों के साथ नजर आ रहे हैं.

फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है. फिल्‍म को लेकर कपिल खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म एक कॉमेडी फिल्‍म होगी. फिल्म 25 सितंबर को बडे पर्दे पर दस्‍तक देगी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि छोटे पर्दे के हीरो बड़े पर्दे पर क्‍या धमाल मचाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >