''खूबसूरत'' सोनम का जलवा, ट्विटर पर 70 लाख फॉलोअर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम के जलवे से लोग कितना प्रभावित हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर सोनम कपूर के फॉलोअर की संख्या ने आज 70 लाख का आंकड़ा छू लिया. खूबसूरत की 30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वो इस मौके का जशन अपने प्रशंसकों के साथ ऑनलाइन […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम के जलवे से लोग कितना प्रभावित हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर सोनम कपूर के फॉलोअर की संख्या ने आज 70 लाख का आंकड़ा छू लिया.

खूबसूरत की 30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वो इस मौके का जशन अपने प्रशंसकों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर के मनायेंगी.
सोनम ने ट्विटर पर लिखा, 70 लाख प्रशंसक. रात आठ बजे मेरे साथ जबरदस्त सवाल जवाब सत्र में शामिल होने को तैयार रहें.

सोनम बड़े पर्दे पर पिछली बार फिल्म ‘डॉली की डोली’ में नजर आयी थी. इसी साल 12 नवंबर का रिलीज होने वाली सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में सोनम सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >