दो ही दिन में ''बाहुबली'' ने की 100 करोड की धमाकेदार कमाई

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता एस एस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने मात्र दो दिनों में 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है. फिल्‍म ने पहले दिन लगभग 50 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की थी. लगभग 250 करोड़ से ज्‍यादा के बजट में बनी इस फिल्‍म को भारत की सबसे महंगी फिल्‍म बताई […]

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता एस एस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने मात्र दो दिनों में 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है. फिल्‍म ने पहले दिन लगभग 50 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की थी. लगभग 250 करोड़ से ज्‍यादा के बजट में बनी इस फिल्‍म को भारत की सबसे महंगी फिल्‍म बताई जा रही है.

आपको बता दें कि यह फिल्‍म टॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है. दुनियाभर में य‍ह फिल्‍म लगभग 4000 से ज्‍यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्‍म में प्रभास, राणा डग्‍गूबाती, अनुष्‍का शेट्टी, तमन्‍ना भाटिया जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिका में हैं.

इस फिल्‍म में बेहतरीन विजुअल इफेक्‍ट्स का प्रयोग किया गया है. वहीं फिल्‍म को बनाने में लगभग तीन साल का समय लगा. फिल्‍म के सेट का निर्माण अलग तरह से किया गया है. फिल्‍म की कहानी एतिहासिक है. वहीं फिल्‍म दो भागों में बनी है. दूसरी किस्‍त अगले सालरिलीजहोगी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि फिल्‍म आगे और कितना कमा पाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >