कपिल शर्मा की ''KKPK'' 13 अगस्‍त को होगी रिलीज

‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा की पहली फिल्‍म ‘किस किसको प्‍यार करूं’ का ट्रेलर 13 अगस्‍त को रिलीज किया जायेगा. कपिल से खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है. कपिल ने अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. वहीं अब दर्शक उनकी पहली फिल्‍म का खासा इंतजार कर […]

‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा की पहली फिल्‍म ‘किस किसको प्‍यार करूं’ का ट्रेलर 13 अगस्‍त को रिलीज किया जायेगा. कपिल से खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है. कपिल ने अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. वहीं अब दर्शक उनकी पहली फिल्‍म का खासा इंतजार कर रहे हैं.

कपिल ने लिखा,’ हैलो दोस्‍तों…मेरे पास आपके लिए एक न्‍यूज है…केकेपीके का ट्रेलर 13 अगस्‍त को रिलीज हो रहा है.’ अब्‍बास-मस्‍तान निर्देशित यह फिल्‍म एक हास्‍य ड्रामा फिल्‍म होगी. फिल्‍म में एली अवराम, अरबाज खान, मंजरी फडनिस और सिमरन कौर मंडली मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

इस फिल्‍म को लेकर कपिल खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने अपने एक बयान में कहा था कि उन्‍हें इस फिल्‍म में इंटीमेट सीन करने में असहजता महसूस हुई थी. फिल्‍म 25 सितंबर को रिलीज होनेवाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >