जीजाजी के मनाने पर शमिता शेट्टी आईं ट्वीटर पर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने अंतत: माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्वीटर पर पदार्पण कर ही दिया. ‘जहर’ फिल्म की नायिका ने इंटीरियर डिजाइनिंग करियर में हाथ आजमाने के लिए अपने फिल्मी सफर से विराम ले लिया था और अपने जीजा राज कुंद्रा के मनाये जाने पर ट्वीटर पर अपना खाता बना लिया. अपने प्रशंसकों को […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने अंतत: माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्वीटर पर पदार्पण कर ही दिया. ‘जहर’ फिल्म की नायिका ने इंटीरियर डिजाइनिंग करियर में हाथ आजमाने के लिए अपने फिल्मी सफर से विराम ले लिया था और अपने जीजा राज कुंद्रा के मनाये जाने पर ट्वीटर पर अपना खाता बना लिया.

अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘ नमस्कार, अंतत: मैं ट्वीटर पर आ गई हूं और यह मेरा आधिकारिक खाता है. यहां होने से खुश हूं.’ उनकी बहन शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज ने उनका ट्वीटर पर स्वागत करते हुए लिखा, ‘ अंतत: मैंने अपनी साली शमिता शेट्टी को ट्वीटर पर आने के लिए मना ही लिया.’

शमिता आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर 2011 में एक तमिल फिल्म में दिखाई दी थीं. उनके एक डांस रियलिटी शो में भाग लेने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >