Asha Bhosle Family Tree: मंगेशकर से भोसले तक, कौन-कौन हैं आशा भोसले के परिवार में?

Asha Bhosle Family Tree: आशा भोसले का परिवार मंगेशकर-भोसले संगीत विरासत से जुड़ा हुआ है. वह मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं.

Asha Bhosle Family Tree: भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है. 1933 में जन्मीं आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. 1950 के दशक में उन्हें पहचान मिली और धीरे-धीरे वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हो गईं. आशा भोसले ने अपने करियर में शास्त्रीय संगीत, गजल, कैबरे, पॉप और लोक संगीत जैसे कई गाने गाए. आइए आपको उनके फैमिली ट्री के बारे में बताते हैं.

संगीत से जुड़ा बचपन और शुरुआती संघर्ष

आशा भोसले का जन्म प्रसिद्ध संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के परिवार में हुआ था. बचपन से ही उन्हें संगीत का माहौल मिला, लेकिन पिता के अचानक निधन ने परिवार की जिंदगी बदल दी. कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. महज 9 साल की उम्र से ही उन्होंने और उनके भाई-बहनों ने काम करना शुरू कर दिया और संगीत को ही अपना करियर बना लिया.

भाई-बहनों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना

आशा भोसले के परिवार में कई मशहूर नाम शामिल थे, जिनमें उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर सबसे प्रमुख थीं. इसके अलावा उषा मंगेशकर, मीना खाडिकर और हृदयनाथ मंगेशकर भी संगीत से जुड़े रहे. आशा भोसले ने अपनी मेहनत और अलग अंदाज के जरिए खुद को साबित किया और हर तरह के गानों में अपनी खास जगह बनाई.

आशा भोसले की निजी जिंदगी

आशा भोसले की निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से भरी रही. उन्होंने कम उम्र में गणपत राव भोसले से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 1960 में दोनों अलग हो गए. जब उन्होंने गणपत राव से शादी की थी, तब उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी. उनसे अलग होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी संगीतकार आर. डी. बर्मन से की. दोनों ने साथ मिलकर बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए.

बच्चों और परिवार के साथ सफर

आशा भोसले के तीन बच्चे थे- हेमंत, आनंद और वर्षा. उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश अकेले की. हालांकि, उनकी जिंदगी में दुख भी कम नहीं थे. उनके बेटे हेमंत का 2015 में कैंसर से निधन हो गया, जबकि बेटी वर्षा का 2012 में देहांत हो गया था. उनकी पोती जनाई भोसले भी संगीत और मीडिया में सक्रिय नजर आती हैं. जल्द ही वह फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली है.

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >