Sridevi: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने एक बार फिर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की यादों को ताजा कर दिया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें परिवार के खूबसूरत और भावुक पल कैद हैं. यह तस्वीर फैंस के दिलों को छू रही है.
लॉस एंजेलिस ट्रिप की अनमोल याद
बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई यह थ्रोबैक फोटो लॉस एंजेलिस ट्रिप की है. तस्वीर में श्रीदेवी अपनी गोद में नन्ही जाह्नवी कपूर को लिए नजर आ रही हैं, जो उस समय महज एक साल की थीं. वहीं बोनी कपूर भी इस खास पल का हिस्सा बने दिखाई देते हैं. फोटो में श्रीदेवी का सादगी भरा अंदाज और जान्हवी की क्यूटनेस हर किसी का दिल जीत रही है.
कैप्शन में झलका परिवार के लिए प्यार
इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने बेहद भावुक कैप्शन लिखा. उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी की खास याद बताते हुए पत्नी और बेटी के लिए अपना प्यार जाहिर किया. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन
गौरतलब है कि साल 2018 में दुबई में श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया था. उनके जाने से न सिर्फ कपूर परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा था. आज भी फैंस उन्हें उतने ही प्यार और सम्मान से याद करते हैं.
मां को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी मां को खोने के दर्द को साझा किया था. उन्होंने बताया कि यह कमी आज भी उनके जीवन में महसूस होती है. जान्हवी के लिए यह नुकसान सिर्फ मां को खोना नहीं था, बल्कि परिवार के एक अहम सहारे का चले जाना था.
यह भी पढ़े: 10 साल की उम्र में गाया पहला गाना, 92 की उम्र में भी एक्टिव हैं आशा भोसले
