रणदीप हुड्डा ने ठुकराया तीन करोड़ का ऑफर

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही तीन करोड़ को ऑफी ठुकरा दिया है. खबरों के अनुसार रणदीप को तेलुगु फिल्‍म में विलेन का किरदार निभाने के लिए तीन करोड़ को ऑफर दिया था लेकिन रणदीप ने इसे ठुकरा दिया है. रणदीप हाल ही में फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे. रणदीप ने बॉलीवुड में […]

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही तीन करोड़ को ऑफी ठुकरा दिया है. खबरों के अनुसार रणदीप को तेलुगु फिल्‍म में विलेन का किरदार निभाने के लिए तीन करोड़ को ऑफर दिया था लेकिन रणदीप ने इसे ठुकरा दिया है. रणदीप हाल ही में फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे.

रणदीप ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्‍में दी है. रणदीप ने ‘हाइवे’, ‘साहब, बीवी और गैंगस्‍टर’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. दरअसल जल्‍द ही फ्लोर पर प्रोड्यूसर पवन कल्‍याण की आगामी फिल्‍म ‘गब्‍बर सिंह 2’ की शूटिंग शुरू होनवाली है. इसी फिल्‍म के लिए रणदीप को ऑफर किया गया था.

रणदीप ने मीरा नायर की फिल्‍म ‘मॉनसून वैडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था लेकिन इसके बावजुद उन्‍हें अगली फिल्‍म के लिए चार साल का इंतजार करना पड़ा. इसके बाद वे वर्ष 2005 में राम गोपाल वर्मा की फिल्‍म में ‘डी’ में नजर आये थे. इस फिल्‍म के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी. हाल ही फिल्‍म ‘किक’ में सलमान खान के साथ उन्‍होंने काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >