क्‍यों ऋषि कपूर ने कहा, अमिताभ के वि‍परीत हैं अभिषेक बच्‍चन...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ऋषि कपूर जल्‍द ही अभिषेक बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘ऑल इज वेल’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं ऋषि का कहना है कि अभिषेक बच्‍चन अपने पिता अमिताभ बच्‍चन के विपरीत हैं. आपको बता दें कि ऋषि ने अमिताभ के साथ फिल्‍म ‘अमर अकबर एन्‍थोनी’, ‘कुली’ और ‘कभी कभी’ जैसी कई सुपरहिट […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ऋषि कपूर जल्‍द ही अभिषेक बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘ऑल इज वेल’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं ऋषि का कहना है कि अभिषेक बच्‍चन अपने पिता अमिताभ बच्‍चन के विपरीत हैं.

आपको बता दें कि ऋषि ने अमिताभ के साथ फिल्‍म ‘अमर अकबर एन्‍थोनी’, ‘कुली’ और ‘कभी कभी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. वहीं अब ऋषि जूनियर बच्‍चन के साथ बड़े पर्दे पर धमाल करनेवाले हैं.

ऋषि का कहना है कि अभिषेक में अभी भी कहीं न कहीं बचपना है. सेट पर वे दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं और उनका मिजाज भी दर्शकों को खुश करनेवाला होता है. ऋषि ने आगे कहा कि अमिताभ थोड़े रिजर्व रहनेवाले इंसान हैं. वे अपने काम से काम रखते हैं और ज्‍यादा बात नहीं करते.

अभिषेक हाल ही फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आये थे. फिल्‍म में उन्‍होंने नंदू भिड़े का किरदार निभाया था. उनके कॉमेडी रोल को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्‍म में उनका फेमस डायलॉग ‘नंदू भिड़े, दिमाग में किड़े’ अभी भी दर्शकों के दिमाग है. हाल ही में ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के निर्देशिका फराह खान ने बयान दिया था कि अभिषेक ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर 2’ का स्क्रिप्‍ट लिख रहे हैं और अगर स्क्रिप्‍ट पसंद आई तो काम भी शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >