Facebook पर अमिताभ बच्चन के 2 करोड़ फॉलोअर्स

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले लोगों की संख्‍या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. इसका सीधा प्रमाण है सोशल साइट्स पर तेजी से बढ़ती उनकी फॉलोवरों की संख्‍या. फेसबुक पर फालोअर्स की संख्या अब दो करोड को पार कर गई है. अमिताभ (72वर्ष) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप […]

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले लोगों की संख्‍या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. इसका सीधा प्रमाण है सोशल साइट्स पर तेजी से बढ़ती उनकी फॉलोवरों की संख्‍या.
फेसबुक पर फालोअर्स की संख्या अब दो करोड को पार कर गई है. अमिताभ (72वर्ष) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से अपने प्रशंसकों से ट्विटर ,फेसबुक और ब्लॉग से जुड़े रहते हैं.
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा ‘हां, अब फेसबुक पर दो करोड़ लोग जुडे हैं और यह कभी भी संभव नहीं हो पाता यदि आपका स्नेह मुझे नहीं मिलता. आप सभी का धन्यवाद. अब मेरे पास एक और कीर्तिमान है.’
ट्विटर पर अमिताभ के फालोअर्स की संख्या एक करोड 37 लाख के आसपास है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >