सलमान-अक्षय-आमिर में किसका ”पंच” होगा ज्‍यादा ”भारी”

इनदिनों बॉलीवुड में रफ एंड टफ किरदार का क्रेज बढ़ गया है. जी हां अभी कई अभिनेता ऐसे है जो रफ लुक में फिल्‍मों में नजर आ रहे हैं. वहीं आपको बता दें कि हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल के बाद अब बॉक्सिंग प्‍लेयर और रेसलर का क्रेज फिल्‍मों में बढ़ता नजर आ रहा है. खबरें […]

इनदिनों बॉलीवुड में रफ एंड टफ किरदार का क्रेज बढ़ गया है. जी हां अभी कई अभिनेता ऐसे है जो रफ लुक में फिल्‍मों में नजर आ रहे हैं. वहीं आपको बता दें कि हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल के बाद अब बॉक्सिंग प्‍लेयर और रेसलर का क्रेज फिल्‍मों में बढ़ता नजर आ रहा है. खबरें आ रही है कि सलमान जल्‍द ही फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में एक बॉक्‍सर की भूमिका में दिखाई देंगे.

इस फिल्‍म को अली अब्‍बास जफर डायरेक्‍ट कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में डबल रोल में नजर आयेंगे. जिसमें से सलमान का एक किरदार स्‍ट्रीट फाइटर का होगा. उनके अलावा भी कई ऐसे अभिनेता है जो जल्‍द ही अपनी आगामी फिल्‍मों में बॉक्‍सर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे.

सलमान खान के बाद उनके दोस्‍त आमिर खान जल्‍द ही फिल्‍म ‘दंगल’ में एक रेसलर की भूमिका निभायेंगे. उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया है और अपने लुक में भी बदलाव किया है. हाल ही फिल्‍म से जुड़ी आमिर की तस्‍वीर सामने आई थी जिसमें उनकी बॉडी और लुक दोनों ही डिफ्रेंट लग र‍हे थे.
वहीं सलमान के एक और दोस्‍त खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में एक बॉक्‍सर की भूमिका में होंगे. हाल ही फिल्‍म को पहला पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस पोस्‍टर में अक्षय कुमार के अलावा सिद्दार्थ मल्‍होत्रा और जैकी श्रॉफ भी हैं. अक्षय ने फिल्‍म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली है. उन्‍होंने फिल्‍म के लिए अपना वजन घटाया है.
वहीं रणबीर कपूर आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में स्‍ट्रीट फाइटर जॉनी बलराज की भूमिका को बड़े पर्दे पर साकार करते नजर आयेंगे. पिछले म‍हीने फिल्‍म का फर्स्‍टलुक जारी किया गया था. उनका लुक भी अब तक की उनकी फिल्‍मों से एकदम हटके नजर आ रहा है. फिल्‍म के लिए रणबीर ने खासा मेहनत की है. फिल्‍म में करण जौहर निगेटिव शेड में हैं.
वहीं पिछले साल ही फिल्‍म ‘मेरीकोम’ आई थी जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जानीमानी बॉक्‍सर मैरीकोम की भूमिका निभाई थी. दर्शकों ने प्रियंका की तारीफ की ही थी, खुद मैरीकोम भी उनकी एक्टिंग से प्रभावित हुई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब देखना है कि दर्शकों को कौन से बॉक्‍सर को पंच ज्‍यादा पसंद आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >