मुंबई : हॉट और सेक्सी अदाओं से फैंस का मन मोह लेने वाली अभिनेत्री नरगिस फाकरी अब अपने शरीर पर कुद ज्यादा ध्यान देने लगी हैं. खबरों की माने तो सलमान खान की फिल्म "किक" में "यार ना मिले" धांसू आइटम नंबर देने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाकरी पर अब एब्स बनाने जूनून सवार है.नरगिस फाकरी इसके लिए अपने भोजन पर खास तौर पर ध्यान दिये हुये है. वह रोज व्यायाम करतीं हैं जिसमे वे अपने पेट के व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देतीं हैं.
नरगिस ने टि्वटर लिखा, मुझे एब्स बनाना है, इसलिए मैं अपनी डायटिंग पर विशेष ध्यान दे रही हूं। मैंने पांच सप्ताह में तिन किलोग्राम वजन कम कर लिया है. हर दिन संतुलित भोजन ले रही हूं और कड़ा व्यायाम कर रही हूं.
उनकी नियमित दिनचर्चा के अनुसार, वह सुबह जलपान और दोहपर के भोजन में सिर्फ 300 कैलरी ले रही हैं. उनके भोजन में येलोफिन टुन स्टीक इन स्प्रींगवाटर, जैविक चुकंदर, कच्चा प्याज, उबले अंडे और शहद तेल वाले मेयोनीज होता है. हिट फिल्म "रॉक स्टार" से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नरगिस फाकरी "मद्रास कैफे", "फटा पोस्टर निकाल हीरो" और "मै तेरा हीरो" जैसे फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं है.
