सोनम को मिली अस्पताल से छुट्टी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सेानम कपूर को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. 29 वर्षीय अभिनेत्री को पिछले हफ्ते मुंबई के एक निजी अस्पतल में भर्ती कराया गया था. सोनम डिस्‍चार्ज होने के बाद बेहद खुश हैं. उन्‍होंने खुद यह खबर ट्विटर पर दी. उन्होंने ट्विटर पर वापस […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सेानम कपूर को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. 29 वर्षीय अभिनेत्री को पिछले हफ्ते मुंबई के एक निजी अस्पतल में भर्ती कराया गया था. सोनम डिस्‍चार्ज होने के बाद बेहद खुश हैं. उन्‍होंने खुद यह खबर ट्विटर पर दी.

उन्होंने ट्विटर पर वापस घर जाने के बारे में लिखा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,’ डिस्चार्ज्ड, होम स्वीट होम,.’ गुजरात के राजकोट में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग करने के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री को स्वाइन फ्लू से पीडित पाया गया था.

इसके बाद अभिनेत्री को 28 फरवरी को मुंबई ले जाया गया था और इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं सोनम ने इससे पहले अपने फैंस का धन्‍यवाद किया था कि उनकी वजह से वे जल्‍दी ठीक हो पाई. सोनम के वापस घर आ जाने के बाद अब वे फिल्‍म की शूटिंग को जारी रखेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >