सोनम हुई शूटिंग के दौरान बेहोश...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर को रविवार देर रात अचानक मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब सोनम ने खुद सोशल नेटवर्किंग साइट पर हॉस्‍पिटल के बिस्‍तर से अपनी सेल्‍फी खींच कर डाली. सोनम इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर को रविवार देर रात अचानक मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब सोनम ने खुद सोशल नेटवर्किंग साइट पर हॉस्‍पिटल के बिस्‍तर से अपनी सेल्‍फी खींच कर डाली. सोनम इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रही हैं. इस दौरान वे बेहोश होकर गिर गई.

सोनम ने ट्विटर पर तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि,’ मुझे बहुत बुरा लगता है बीमार होना.’ सोनम के दोस्‍तों का कहना है कि वह बहुत ज्‍यादा काम कर रही थी. वह टाइम से सो भी नहीं पा रही थी. वहीं डॉक्‍टरों ने बताया कि वो सांस की तकलीफ के चलते बेहोश हो गई थी.

हालांकि तीन दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्‍हें छुट्टी मिल गई है. सोनम हाल ही में फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ में नजर आई थी. इससे पहले भी एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान वर्ष 2011 में बेहोश हो गई थी जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था.

‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. लेकिन जिस शूटिंग के दौरान वो बेहोश हुई उस समय वो अकेले ही शूट कर रही थी. फिल्‍म इसी साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >