जग्‍गा जासूस में रणबीर का गीकी लुक जारी

बॉलीवुड रॉकस्‍टार रणबीर कपूर की अगली फिल्‍म जग्‍गा जासूस का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया गया है. रणबीर, कैटरीना अभिनीत इस फिल्‍म को अनुराग बासु निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्‍ट लुक यूटीवी मोशन पिक्‍चर ने अपने माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर जारी किया है. फिल्‍म के फर्स्ट लुक में रणबीर बिल्‍कुल क्‍लीन शेव्‍ड रूप […]

बॉलीवुड रॉकस्‍टार रणबीर कपूर की अगली फिल्‍म जग्‍गा जासूस का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया गया है. रणबीर, कैटरीना अभिनीत इस फिल्‍म को अनुराग बासु निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्‍ट लुक यूटीवी मोशन पिक्‍चर ने अपने माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर जारी किया है.
फिल्‍म के फर्स्ट लुक में रणबीर बिल्‍कुल क्‍लीन शेव्‍ड रूप में चश्‍मा लगाये नजर आ रहे हैं. साथ में रणबीर की पीठ पर एक बैकपैक दिख रहा है. यह फिल्‍म रणबीर और कटरीना के प्रेम संबधों में आने के बाद की पहली फिल्‍म होगी, इसीलिए भी फिल्‍म से जुड़ी हर छोटी से छोटी बातों पर दर्शकों की निगाह बनी हुई है. इससे पहले दोनों ने 2004 में आयी फिल्‍म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में साथ काम किया था.
फिल्‍म में रणबीर एक जासूस की भूमिका में हैं. यह जासूस अपने मिसिंग फादर को ढ़ूढता रहता है. रणबीर के पिता की भूमिका गोविंदा निभा रहे हैं. कैटरीना कैफ रणबीर की असिस्‍टेंट की भूमिका निभ रही है. जग्‍गा जासूस फिल्‍म अनुराग बासु की प्रोडक्‍शन कंपनी ‘पिक्‍चर शुरु’में बन रही पहली फिल्‍म है. फिल्‍म इससाल अगस्‍त में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >