''डर्टी पॉलिटिक्‍स'' के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाई धूम, मल्लिका-ओम पसंद आ रहे हैं दर्शकों को

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत लंबे अरसे बाद फिल्‍म ‘डर्टी पॉलिटिक्‍स’ में नजर आनेवाली हैं. उनका क्रेज अभी भी दर्शकों के बीच बना हुआ है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्‍म के ट्रेलर को यू ट्यूब पर अब तक लगभग आठ लाख बार देखा जा चुका है. फिल्‍म में […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत लंबे अरसे बाद फिल्‍म ‘डर्टी पॉलिटिक्‍स’ में नजर आनेवाली हैं. उनका क्रेज अभी भी दर्शकों के बीच बना हुआ है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्‍म के ट्रेलर को यू ट्यूब पर अब तक लगभग आठ लाख बार देखा जा चुका है. फिल्‍म में मल्लिका दमदार रोल में नजर आ रही हैं.

फिल्‍म का ऑफिशियल ट्रेलर सोमवार को यू ट्यूब पर लॉन्‍च हुआ था. दर्शकों का इस ट्रेलर का जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है. इस ट्रेलर में मल्लिका शेरावत और ओम पुरी के बीच फिल्‍माए कई सीन खासा चर्चा का विषय बने हुए हैं. वहीं मल्लिका ने कहा था कि फिल्‍म में ओम पुरी के साथ कई सीन फिल्‍माने में घबराहट हो रही थी.

फिल्‍म में अनुपम खेर, ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे. यह फिल्‍म 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्माण के सी बोकाड़िया ने किया है. वहीं फिल्‍म को लेकर दर्शक भी उत्‍साहित हैं.

आपको बता दें कि फिल्‍म का पहला पोस्‍टर विवादों में फंस गया था. इस पोस्‍टर में मल्लिका अपनी कमर में तिरंगा लपेटकर लाल बत्‍ती वाली कार केऊपरबैठी थी. दर्शकों ने ट्रेलर को खासा पसंद किया है अब देखना दिलचस्‍प होगा कि राजनीतिक परिप्रेक्ष्‍य पर बननी वाली एक और फिल्‍म ‘डर्टी पॉलिटिक्‍स’ दर्शकों को कितना लुभा पाती है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >