''ROY'' का दूसरा गाना ''तू है कि नहीं'' रिलीज, नये लुक में रणबीर...

बॉलीवुड के रॉकस्‍टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को दूसरा गाना ‘तू है कि नहीं’ रिलीज हो गया है. यह एक रोमांटिक सॉन्‍ग है. इस गाने में रणबीर बाईक पर नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नाडीज के अलावा अर्जुन रामपाल भी नजर आयेंगे. इस गाने को अंकित तिवारी ने […]

बॉलीवुड के रॉकस्‍टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को दूसरा गाना ‘तू है कि नहीं’ रिलीज हो गया है. यह एक रोमांटिक सॉन्‍ग है. इस गाने में रणबीर बाईक पर नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नाडीज के अलावा अर्जुन रामपाल भी नजर आयेंगे.

इस गाने को अंकित तिवारी ने कंपोज किया है, आवाज भी उनकी ही है. इसमें रणबीर हार्ले डेविडसन चलाते हुए जैकलीन फर्नांडीज की यादों में खोए-खोए से नजर आ रहे हैं. इस गाने को मलेशिया के लोकेशंस पर फिल्‍माया गया है. इस फिल्‍म को लेकर जैकलीन बेहद उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में वे डबल रोल में नजर आयेंगी. जैकलीन का कहना है कि यह फिल्‍म मेरे लिए बहुत खास है.

यह फिल्‍म टी सीरीज के बैनर तले बन रही है. फिल्‍म के डायेरेक्‍टर विक्रमजीत सिंह है. यह एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्‍म होगी. वहीं रणबीर ने इस फिल्‍म में एक्टिंग से पहले अपने रोल को और दमदार बनाने के लिए हॉलीवुड फिल्‍म से प्रेरणा भी ली थी. जैकलीन फिल्‍म में रणबीर और अर्जुन दोनों के साथ नजर आयेंगी.

वहीं फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही लॉन्‍च हो चुका है. दर्शकों ने ट्रेलर को खासा पसंद किया है. वहीं जैकलीन के लुक को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >