रितेश-जेनेलिया के नन्‍हे का नाम ''रियान रितेश देशमुख''

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रितेश देशमुख की पत्‍नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने 25 नवंबर 2014 को एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया था. अब उसका नामांकरण कर दिया गया है. बेटे का नाम रियान रितेश देशमुख रखा गया है. इसकी जानकारी पापा रितेश ने फैंस को ट्विटर के माध्‍यम से दी. नाम-करण संस्‍कार के […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रितेश देशमुख की पत्‍नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने 25 नवंबर 2014 को एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया था. अब उसका नामांकरण कर दिया गया है. बेटे का नाम रियान रितेश देशमुख रखा गया है. इसकी जानकारी पापा रितेश ने फैंस को ट्विटर के माध्‍यम से दी.

नाम-करण संस्‍कार के लिए घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूरी फैमिली मौजूद थी. रितेश और जेनेलिया 2003 से एकदूसरे के करीब थे. दोनों की शादी वर्ष 2012 में हुई थी. दोनों ने फिल्‍म ‘तुझे मेरी कसम’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ में साथ काम किया था.

दोनों को बॉलीवुड में ‘क्‍यूट कपल’ के नाम से जाना जाता है.दोनों माता-पिता बन जाने के बाद बेहद खुश हैं. हाल ही में दोनों सलमान की बहन अर्पिता की शादी में नजर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >