अक्षरा पर चुप्पी साध गये विवान शाह

दिग्गज अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने अक्षरा हासन से अपने संबंधों के बारे में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है. विवान ने कहा, ‘माफ कीजिए, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.’ अफवाहों पर यकीन करें, तो दोनों कई मौकों पर एक-साथ देखे गये हैं. विवान ने ‘हैप्पी […]

दिग्गज अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने अक्षरा हासन से अपने संबंधों के बारे में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है. विवान ने कहा, ‘माफ कीजिए, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.’ अफवाहों पर यकीन करें, तो दोनों कई मौकों पर एक-साथ देखे गये हैं.
विवान ने ‘हैप्पी न्यू इयर’ के बारे में कहा, ‘फिल्म निर्देशक फराह खान ने मुझे ‘हैप्पी न्यू इयर’ के ऑडिशन के लिए बुलाया. उस वक्त मुझे नहीं पता था कि इस फिल्म में शाहरुख हैं और न मुझे यह मालूम था कि यह किस बारे में है. बस हां कहां और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >