शाहरुख-दीपिका के बाद अब रण्‍ावीर ने भी किया ''लुंगी डांस...''

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘किल दिल’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. इस फिल्‍म में रणवीर ने लुंगी डांस किया है. इस फिल्‍म में परिणिति चोपडा, गोविंदा और अली जफर भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. गोविंदा ने भी फिल्‍म में जबरदस्‍त डांस भी किया है. आदित्‍य चोपडा के निर्देशन में […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘किल दिल’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. इस फिल्‍म में रणवीर ने लुंगी डांस किया है. इस फिल्‍म में परिणिति चोपडा, गोविंदा और अली जफर भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. गोविंदा ने भी फिल्‍म में जबरदस्‍त डांस भी किया है.

आदित्‍य चोपडा के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में गोविंदा निगेटिव रोल में नजर आनेवाले है. इससे पहले फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने लुंगी डांस किया था. वहीं गोविंदा अपने रोल को लेकर बेहद उत्‍साहित है. वे पहली बार निगेटिव रोल में नजर आएंगे.

कॉमेडी किंग गोविंदा ने कहा कि,’ यशराज फिल्‍मस् ने मुझे विलेन के तौर पर पेश किया है लेकिन इसके बावजूद मैं एक हीरो की तरह नजर आ रहा हूं. यह एक अच्‍छा विलेन है जो हीरो की तरह नजर आ रहा है.’ गोविंदा ने इस फिल्‍म के लिए कडी मेहनत की है ताकि उनके फैंस उन्‍हें हमेशा याद करें.

वहीं गोविंदा ने आगे बताया कि,’ मुझे बिल्‍कुल भी यकीन नहीं था कि मैं इस रोल को कर पाउंगा. मुझे लग रहा था कि मैं एक विलेन के रूप में शायद यह रोल नहीं निभा पाउंगा. तब मेरी पत्‍नी सुनीता ने मेरा साथ दिया और मुझे काम करने के लिए जोर दिया.’

वहीं गोविंदा दर्शकों के रिस्‍पांस से खुश है. उनका कहना है कि दर्शक मुझे इस लुक में भी पसंद कर रहें है. फिल्‍म के प्रोमो को दर्शकों न पसंद किया है. दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आएगी. फिल्‍म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >