फिर से ''कमीने'' बनेंगे शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शा‍हिद कपूर ‘कमीने 2’ में काम करना चाहते है. उनका कहना है कि अगर मुझे इस फिल्‍म में काम करने का मौका मिला तो मुझे खुशी होगी. वे चाहते है कि निर्माता विशाल भारद्वाज ‘कमीने 2’ का निर्माण करें और बतौर अभिनेता उन्‍हें साइन करें. वर्ष 2009 में फिल्‍म ‘कमीने’ में काम किया […]

बॉलीवुड अभिनेता शा‍हिद कपूर ‘कमीने 2’ में काम करना चाहते है. उनका कहना है कि अगर मुझे इस फिल्‍म में काम करने का मौका मिला तो मुझे खुशी होगी. वे चाहते है कि निर्माता विशाल भारद्वाज ‘कमीने 2’ का निर्माण करें और बतौर अभिनेता उन्‍हें साइन करें.

वर्ष 2009 में फिल्‍म ‘कमीने’ में काम किया था. इसमें उन्‍होंने दोहरी भूमिका निभाई थी. विशाल भारद्वाज ने फिल्‍म ‘हैदर’ बनाई है जिसमें शाहिद कपूर दमदार रोल निभाने वाले है. फिल्‍म में शाहिद के आपोजिट नवोदित अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी है.

शाहिद ने बताया कि,’ मुझे विशाल सर के साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है. मैं उनसे उम्‍मीद करता हूं कि वे मुझ अपनी अगली फिल्‍म ‘कमीने 2′ में लें. उनके साथ काम करने का अनुभव अच्‍छा रहा.’

‘हैदर’ में अपने लुक के कारण शाहिद पहले में सुर्खियों में आ चुके है. उनके इस लुक को देखकर दर्शक उनकी फिल्‍म को इंतजार कर रहें है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >