...अब एली से इश्‍क लडाएंगे कॉमेडी किंग कपिल

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अब कॉमेडी के साथ-साथ फिल्‍म भी करेंगे. कपिल यशराज के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म ‘बैंक चोर’ में नजर आनेवाले थे लेकिन अब वे जानेमाने फिल्‍मकार अब्‍बास-मस्‍तान की फिल्‍म में काम करने जा रहें है. इस फिल्‍म में एली अबराम उनके साथ रोमांस करती नजर आएंगी. इससे पहले एल अबराम फिल्‍म […]

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अब कॉमेडी के साथ-साथ फिल्‍म भी करेंगे. कपिल यशराज के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म ‘बैंक चोर’ में नजर आनेवाले थे लेकिन अब वे जानेमाने फिल्‍मकार अब्‍बास-मस्‍तान की फिल्‍म में काम करने जा रहें है. इस फिल्‍म में एली अबराम उनके साथ रोमांस करती नजर आएंगी.

इससे पहले एल अबराम फिल्‍म ‘मिकी माउस’ में नजर आई थी जिसमें उन्‍होंने मनीष पॉल के आपोजिट काम किया था. फिल्‍म को दर्शकों का कोई खास रिस्‍पांस नहीं मिला. ये फिल्‍म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्‍म होगी.

कपिल के प्रशंसकों के लिए यह अच्‍छी खबर होगी अब वे उन्‍हें बडे पर्दे पर देख पाएंगे. फिल्‍म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी. एली अबराम बिगबॉस में भी नजर आई थी. उसी दौरान सलमान खान ने एली की तुलना कैटरीना कैफ से कर दी थी.

अब्‍बास-मस्‍तान की इस फिल्‍म में एली के साथ-साथ नेहा शर्मा, हॉट सुरवीन चावला, डेजी शाह और एक मराठी अभिनेत्री साथ होंगे. कॉमेडी में तो कपिल ने दर्शकों को खूब हंसाया है अब वे सिल्‍वर स्‍क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >