बोलीं सोनम,मेरा नेचर ही मेरी पहचान है

मुंबई: बॉलीवुड की नटखट अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खूबसूरत के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसके लिए वह फैशन शो और टीवी शो में भी जा रहीं जहां वह जमकर मस्ती करतीं नजर आ रहीं हैं. डिजनी की यह पहली फिल्म होगी जो पूरी फैमिली के लिए होगी. ‘मिली’ जैसी आधुनिक […]

मुंबई: बॉलीवुड की नटखट अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खूबसूरत के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसके लिए वह फैशन शो और टीवी शो में भी जा रहीं जहां वह जमकर मस्ती करतीं नजर आ रहीं हैं. डिजनी की यह पहली फिल्म होगी जो पूरी फैमिली के लिए होगी. ‘मिली’ जैसी आधुनिक लड़की के किरदार में कॉमेडी कर दर्शकों को हंसाना हर किसी के बस के बात नहीं है.

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मेरा नेचर ही मेरी पहचान है और मैं अपना नेचर नहीं बदल सकती हूं. मेरे चाहने वाले मुझे गंभीरता से नहीं लेते हैं. वह जानते हैं मैं नेचर वाईस काफी शरारती हूं.ड्रेस सेंस और मनमौजी करेक्टर मुझे काफी पसंद है. कुछ भी हो मैं अपने इस नेचर से बाहर नहीं निकलना चाहूंगी. फिल्म खूबसूरत के गाने अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं. अंजन की सीटी… गाना लोगों का काफी पसंद भी आ रहा है.

सोनम फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘खूबसूरत’ को हिट बनाने का मंत्र पढ़ रहीं हैं. फिल्‍म में उनके अपोजिट पाक्स्‍ितानी एक्‍टर फवाद खान है. इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी कर रही है. इस फिल्‍म के लिए सल्लू उन्हे फिट रहने का फंडा भी बतला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >