हंसमुख होने के कारण लोग मुझे गंभीरता से नही लेते-सोनम कपूर

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में ‘खूबसूरत’ फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उनकी फैशन और स्टाइल से संबंधित छवि के चलते लोग उन्हें अभिनेत्री के तौर पर संजीदगी से नहीं लेते. सोनम ने प्रेट्र से कहा,’लोग भूल जाते हैं कि मैं एक अभिनेत्री हूं, वे मुझे गंभीरता से […]

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में ‘खूबसूरत’ फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उनकी फैशन और स्टाइल से संबंधित छवि के चलते लोग उन्हें अभिनेत्री के तौर पर संजीदगी से नहीं लेते.

सोनम ने प्रेट्र से कहा,’लोग भूल जाते हैं कि मैं एक अभिनेत्री हूं, वे मुझे गंभीरता से नहीं लेते. मेरे कपडे पहनने का स्टाइल और मेरा स्वच्छंद स्वभाव मेरे एक कलाकार के रुप से ज्यादा हावी हो जाता है. अब मैं दोनों को ही नहीं बदल सकती, यह मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं.’

वरिष्ठ अदाकारा अनिल कपूर की बेटी सोनम अक्सर ही अपने स्पष्ट स्वभाव को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह खुश हैं कि वे अन्य अभिनेि‍त्रयों की तरह नहीं हैं. उन्हें अपने विचारों को आम लोगों के बीच रखने में किसी तरह की शर्म महसूस नहीं होती.

सोनम ने फिल्म जगत में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से पदार्पण किया था. उनकी आने वाली फिल्म ‘खूबसूरत’ में आई रिषिकेश मुखर्जी की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है. इसमें उनके विपरीत पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >