बॉलीवुड के तीनों ''खान'' पर फिल्‍म बनाएंगे रणबीर

बॉलीवुड के रॉकस्‍टार रणबीर कपूर अब फिल्‍में बनाने की तैयारी में हैं. खबरों के मुताबिक कुछ दिनों पहले इस बॉलीवुड स्‍टार ने अपने दादाजी यानी की राज कपूर की जिंदगी पर एक शार्ट फिल्‍म बनाने की इच्‍छा जताई थी. लेकिन अब उन्‍होंने अपनी फिल्‍म का वि‍षय बदलने का मन बना लिया है. एक वार्ता में […]

बॉलीवुड के रॉकस्‍टार रणबीर कपूर अब फिल्‍में बनाने की तैयारी में हैं. खबरों के मुताबिक कुछ दिनों पहले इस बॉलीवुड स्‍टार ने अपने दादाजी यानी की राज कपूर की जिंदगी पर एक शार्ट फिल्‍म बनाने की इच्‍छा जताई थी. लेकिन अब उन्‍होंने अपनी फिल्‍म का वि‍षय बदलने का मन बना लिया है. एक वार्ता में रणबीर ने कहा कि पहले मेरा मन था कि मैं बॉलीवुड के एक महान अभिनेता की जिंदगी पर एक फिल्‍म बनाउं.

लकिन बाद में मुझे लगा कि उनके जीवन पर फिल्‍म बनाने के लिए लघु फिल्‍म काफी नहीं हैं. मैं उनके पूरे जीवन की कहानी को इतने कम वक्‍त में एक साथ नहीं कर सकता. इसपर काम करने के लिए मुझे कम से कम 500 घंटे लगेंगे.

रणबीर ने बताया कि ‘तभी मेरे दिमाग में एक बहुत ही अच्‍छा आडिया आया बॉलीवुड के तीनों खान की जिंदगी पर क्‍यों न कोई शार्ट फिल्‍म बनाई जाए.’ उन्‍होंने बताया कि इस बारे में उन्‍होंने एक कान्‍सेप्‍ट भी सोंच लिया है, जिसमें तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर एक साथ एक सोफे पर बैठे हैं और एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं. यह बातें रणबीर एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे, जहां उन्‍होंने एक अमेरिकी संगीत की कंपनी सावन के साथ काम करने के बारे में भी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >