इमरान हाशमी ने कपिल के साथ की मस्ती,सोनम ने जड़ा थप्पड़

मुंबई: किसिंग स्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वे कलर्स के शो कॉमेडी नाइट विद कपिल के सेट पर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर मस्ती की. इसके फोटो इमरान ने अपने ट्विटर अकाउंट में भी शेयर किया है. इससे पहले वे जी टीवी […]

मुंबई: किसिंग स्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वे कलर्स के शो कॉमेडी नाइट विद कपिल के सेट पर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर मस्ती की. इसके फोटो इमरान ने अपने ट्विटर अकाउंट में भी शेयर किया है. इससे पहले वे जी टीवी के रियलिटी शो ‘सिने स्टार की खोज’ में पहुंचे जहां उन्हें एक लड़की ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. ‘जी हां’ यह उनको गलती से जड़ा गया थप्पड़ था.

हुआ कुछ यू कि शो में इमरान अपनी आने वली फिल्म ‘राजा नटवरलाल’ को प्रमोट करने आए थे. शो की प्रतियोगी सोनम बिष्ट इमरान के साथ एक एक्ट की रिहर्सल कर रही थीं. इस एक्ट में सोनम ने इमरान को थप्पड़ मारना था लेकिन हो गया कुछ उल्टा. इमरान को थप्पड़ा तो लगा लेकिन जोरवाला. सोनम ने इस थप्पड़ के लिए इमरान से माफी मांगी और फिर से रिहर्सल में जुट गईं. इमरान हाशमी इस थप्पड़ से नाराज दिखे और सेट छोड़कर जाने लगे.

यह नटवर लाल का एक फंडा था क्योंकि जब वे गुस्से में जाने लगे तो सोनम उन्हें मनाने लगी जिसके बाद वे हंस पडे. उनके हंसने के बाद जज भी हंस पड़े. कुछ ही देर में सोनम को पता चल गया कि उनको ‘बकरा’ बनाया जा राह है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >