दुर्घटना में बाल-बाल बचे अभिनेता प्रकाश राज

हैदराबाद:अभिनेता प्रकाश राज दुर्घटना में बाल बाल उस वक्त बच गये जब ट्रैफिक सिग्नल पर उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी. उनके साथ हुए हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों की उदासीनता देख वे काफी उदास दिखे हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं लगी है. साइबराबाद पुलिस ने कहा कि कल रात इस […]

हैदराबाद:अभिनेता प्रकाश राज दुर्घटना में बाल बाल उस वक्त बच गये जब ट्रैफिक सिग्नल पर उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी. उनके साथ हुए हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों की उदासीनता देख वे काफी उदास दिखे हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं लगी है.

साइबराबाद पुलिस ने कहा कि कल रात इस बस ने एक ऑटोरिक्शा में भी टक्कर मारी जिससे एक महिला एवं एक लड़की मामूली रूप से घायल हो गयीं. दोनों ऑटोरिक्शा पर सवार थीं.राज माधपुर में शूटिंग पूरी कर शिलापरामम जा रहे थे. उनकी कार लाल बत्ती पर रूकी तब पीछे से एक बस ने कार में टक्कर मार दी. प्रकाश राज ने ट्विटर पर भी इस बाज की जानकारी दी है.

उन्होंने ट्वीट किसा कि वह बाल-बाल बच गए लेकिन यह बड़ा भयावह था कि युवा लोगों को बचाने के बजाय उनका फोटो खींच रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >