मैं वसीम की दीवानी हूं:हुमैमा

मुंबई: पाकिस्तानी अदाकारा हुमैमा मलिक का दिल पहले पूर्व किक्रेटर वसीम अकरम के लिए धड़कता था. इस बात का खुलासा खुद हुमैमा ने किया है. हुमैमा ने एक कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान के पूर्व किक्रेटर वसीम अकरम के साथ रिश्ते में थी और अभी भी दोनों अच्छे दोस्त है. वसीम के साथ हुमैमा डेट […]

मुंबई: पाकिस्तानी अदाकारा हुमैमा मलिक का दिल पहले पूर्व किक्रेटर वसीम अकरम के लिए धड़कता था. इस बात का खुलासा खुद हुमैमा ने किया है.

हुमैमा ने एक कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान के पूर्व किक्रेटर वसीम अकरम के साथ रिश्ते में थी और अभी भी दोनों अच्छे दोस्त है. वसीम के साथ हुमैमा डेट भी कर चुकी है.

अकरम के साथ अपने रिश्ते की बात कबूलते हुए हुमैमा ने कहा कि जब वह 23 साल की थीं तभी अकरम से प्यार हो गया था. अकरम की उम्र उस वक्त 45 साल थी. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हुमैमा की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन शादी के दो साल बाद उनका तलाक हो गया था.

गौर हो कि मॉडल से अदाकारा बनी हुमैमा बतौर टीवी स्टार काफी मशहूर है. उन्होंने साल 2011 में फिल्म बोल से सिने करियर की शुरूआत की थी. इन दिनों हुमैमा अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राजा नटवरलाल में हुमैमा के ऑपाजिट इमरान हाशमी नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >