Tejas First Look : एयरफोर्स पायलट लुक में दमदार दिखीं कंगना रनौत

Tejas First Look: कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘तेजस’ का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया गया है. फिल्‍म में वह एक एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आयेंगी. रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म ‘तेजस’ का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है जिसमें कंगना पूरी तरह से एयरफोर्स पायलट लुक में दिख […]

Tejas First Look: कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘तेजस’ का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया गया है. फिल्‍म में वह एक एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आयेंगी. रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म ‘तेजस’ का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है जिसमें कंगना पूरी तरह से एयरफोर्स पायलट लुक में दिख रही है. उनके हाथ में हेलमेट है और पीछे एक जेट फाइटर है. इस गेटअप में वो आत्मविश्वास से भरी दिख रही है. कंगना के इस अंदाज को फैंस काफी पसन्द कर रहे है. कंगना के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/B8pzIwjB-Lv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

कंगना ने इस फिल्म को कुछ समय पहले ही साइन की है. फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी. इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा करेंगे. हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है. इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ट्रेनिंग भी लेगी, ताकिइस किरदार के साथ वे न्‍याय कर सकें.

बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म पंगा रिलीज हुई थी. जिसमें कंगना के रोल को काफी सराहा गया था. मूवी में उनके साथ जस्सी गिल और नीना गुप्ता ने भी अहम किरदार निभाया था. वहीं कंगना की आनेवाली फिल्‍म ‘धाकड़’ है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. फिल्म का टीजर वीडियो रिलीजहो चुका है.

https://www.instagram.com/p/B8pzIwjB-Lv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >