बोनी कपूर ने कबूली सलमान संग बिगड़े रिश्‍ते की बात, कही ये बात

प्रोड्यूसर बोनी कपूर अक्‍सर अपनी फैमिली के बारे में बात करते नजर आये हैं. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर बात की. दोनों काफी अच्‍छे दोस्‍त रह चुके हैं. इस जोड़ी ने वॉन्‍टेड और नो इंट्री जैसी हिट फिल्‍में दी है. लेकिन साल 2009 […]

प्रोड्यूसर बोनी कपूर अक्‍सर अपनी फैमिली के बारे में बात करते नजर आये हैं. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर बात की. दोनों काफी अच्‍छे दोस्‍त रह चुके हैं. इस जोड़ी ने वॉन्‍टेड और नो इंट्री जैसी हिट फिल्‍में दी है. लेकिन साल 2009 में वॉन्‍टेड के बाद दोनों साथ नजर नहीं आये.

इस दौरान ऐसी खबरें आईं कि दोनों के रिश्‍तों में वह पहली जैसी बात नहीं रही. इसके पीछे ऐसे कयास लगाये गये कि इसकी वजह मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को नया रिश्‍ता हो सकता है.

बोनी कपूर ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन सलमान खान के साथ तल्‍ख रिश्‍ते का जिक्र कर उन्‍होंने इस तरफ इशारा जरूर कर दिया है. उन्‍होंने बताया कि बेटे (अर्जुन कपूर) को अभिनय की दुनिया में लाने का सुझाव सलमान खान ने दिया था.

आईएएनएस को दिये एक इंटरव्‍यू में बोनी कपूर ने बताया,’ अर्जुन हमेशा से एक फिल्‍म डायरेक्‍टर बनना चाहता था और इसीलिए मेरा उसे फिल्‍मों में लॉन्‍च करने का कोई इरादा नहीं था. लेकिन जब सलमान ने सुझाव दिया तो अर्जुन अभिनय के लिए तैयार हुआ.

उन्‍होंने कहा,’ एक बार सलमान का फोन मेरे पास आया. उन्‍होंने कहा कि अर्जुन में एक्टिंग की सारी क्‍वालिटीज़ है और उसे एक्टिंग में दिखना चाहिये. मैंने अर्जुन को सलमान के पास भेजा. उन्‍होंने उसे एक एक्‍टर के रूप में तैयार करने में काफी मदद की. दुर्भाग्‍यवश सलमान के साथ अब मेरे रिश्‍ते तनावपूर्ण हैं, लेकिन उन्‍होंने अर्जुन को जिस तरह से एक्‍टर बनने के लिए प्रोत्‍साहित किया, इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.’

इस दौरान बोनी कपूर ने अपने चारों बच्‍चों अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बारे में भी बात की. उन्‍होंने कहा,’ वैसे तो एक पिता को सभी बच्‍चे प्‍यारे होते हैं लेकिन मुझे खुशी सबसे प्‍यारी है. वह सबसे छोटी भी है. वह मेरे लिए खास जगह रखती हैं. ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि वह मेरे पास नहीं है, विदेश में पढ़ाई कर रही है. मैं यह भी कहूंगा की अर्जुन भी मेरे दिल के करीब है. मैं एक ऐसा पिता हूं जो रिश्‍तों को लेकर अपने बच्‍चों के बीच ज्‍यादा खुला नहीं हूं. बेशक मैं उन्‍हें बेहद प्‍यार करता हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >