बिग-बी ने सुपरहिट किया लता व आशा भोसले को

अमिताभ बच्चन द्वारा साझा की गयी लता मंगेशकर और आशा भोंसले की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. आये दिन वह कुछ-न-कुछ ट्विट करते रहते हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले दिनों बिग-बी ने […]

अमिताभ बच्चन द्वारा साझा की गयी लता मंगेशकर और आशा भोंसले की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. आये दिन वह कुछ-न-कुछ ट्विट करते रहते हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले दिनों बिग-बी ने बॉलीवुड की सुर सामाज्ञ्री लता मंगेशकर और उनकी छोटी बहन आशा भोंसले के बचपन की तस्वीर साझा की. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों बहनें साथ में फ्रॉक पहने हुए नजर आ रही हैं. तस्वीर में दोनों बहनों की पहचानना मुश्किल है. अमिताभ बच्चन द्वारा साझा की गयी लता मंगेशकर और आशा भोंसले की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग इस पर जम कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

दरअसल, लता मंगेशकर ने बीते दिन अपने ट्विटर हैंडल से आध्यात्मिक गुरु पंडित जम्मू महाराज और दिवंगत कवि नरेंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्विट किया था. लता के इस ट्वीट के जवाब में अमिताभ बच्चन ने उन दोनों दिग्गज बहनों की यह पुरानी तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- ‘लता जी और आशा जी के बचपन का चित्र. आज लता जी के ट्वीट में पढ़ा कि कैसे उन्होंने अपने गुरुओं को याद किया और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया. टेलीपैथी!’

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म बदला में नजर आये थे. आगे वह ‘झुंड’, ‘गुलाबो-सिताबो’, ‘चेहरे’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >