भाई अरमान की बारात में जमकर थिरकीं करीना-करिश्‍मा, तैमूर भी नाचे, VIDEO

बी टाउन की आलीशान शादियों में से एक अरमान जैन ने बीती रात अपनी मंगेतर अनीसा मल्‍होत्रा से शादी कर ली. इस शादी को बेसब्री से इंतजार कर रही थीं करीना कपूर और करिश्‍मा कपूर. भाई की शादी में करीना और करिश्‍मा जमकर थिरकीं. शादी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से थी तो बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद […]

बी टाउन की आलीशान शादियों में से एक अरमान जैन ने बीती रात अपनी मंगेतर अनीसा मल्‍होत्रा से शादी कर ली. इस शादी को बेसब्री से इंतजार कर रही थीं करीना कपूर और करिश्‍मा कपूर. भाई की शादी में करीना और करिश्‍मा जमकर थिरकीं. शादी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से थी तो बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे.

https://www.instagram.com/p/B8HJteuhnGp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

बारात में करिश्‍मा और करीना ने खूब धमाल मचाया. तैमूर भी पापा सैफ के कंधे पर बैठकर जमकर झूमे. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज छाये हुए हैं. पूरे बारात में करीना और करिश्‍मा ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B8HBZPShMQe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

कजिन भाई अरमान की शादी में करीना कपूर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं. वे येलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं करिश्‍मा पिंक कलर की सिल्‍क साड़ी में दिखीं.

https://www.instagram.com/p/B8HbgsAHZQJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
https://www.instagram.com/p/B8Gt384AMbK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

बता दें कि अरमान ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन रीमा कपूर और उनके पति मनोज जैन के बेटे हैं. अरमान ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्‍म लेकर हम दीवाना दिल से की थी.

https://www.instagram.com/p/B8Gt384AMbK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

गौरतलब है इस शादी में ऋषि कपूर का परिवार शामिल नहीं हो पाया था क्‍योंकि उनकी तबीयत खराब थी. उन्‍हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि अब ऋषि कपूर की तबीयत ठीक है. उन्‍होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. ऋषि कपूर को प्रदूषण की वजह से संक्रमण हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >