तैमूर अली खान हुए तीन साल के, धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

मुंबई : तैमूर अली खान तीन साल के हो गये. उनका तीसरा बर्थ डे बड़े धूम धाम से मनाया गया. तैमूर को सोशल मीडिया पर भी खूब बधाई मिल रही है. तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने तैमूर के बर्थ डे की कुछ तस्वीर सोशल साइट पर अपलोड की हैं जिसमें लोग तैमूर को जन्मदिन […]

By Prabhat Khabar Print Desk | December 20, 2019 2:24 PM

मुंबई : तैमूर अली खान तीन साल के हो गये. उनका तीसरा बर्थ डे बड़े धूम धाम से मनाया गया. तैमूर को सोशल मीडिया पर भी खूब बधाई मिल रही है. तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने तैमूर के बर्थ डे की कुछ तस्वीर सोशल साइट पर अपलोड की हैं जिसमें लोग तैमूर को जन्मदिन की खूब बधाई दे रहे हैं.

तैमूर का अपना क्रेज है उनकी तस्वीरें भी मीडिया में छायी रहती हैं. जन्मदिन एक शाम पहले ही मनाया जा चुका है. करीना और सैफ ने बेटे तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के उनके दोस्त शामिल हुए. तैमूर की पार्टी थीन क्रिसमस की थी. पार्टी में क्रिसमस ट्री लगाया गया था.
बर्थ डे केक भी उसी अंदाज का था. कैप्शन में लिखा, ‘स्पेशल शाम.’ उनके केक पर छोटे से सेंटा क्लॉस थे और बहुत सारे क्रिसमस से जुड़ी चीजें भी थीं. आप पार्टी में तैमूर की कजिन और एक्ट्रेस सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू को मस्ती करते भी देख सकते हैं.

Next Article

Exit mobile version