बनारस की गलियों में घूम कर गदगद हुए रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, PM Modi के लिए कही ये बात

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ की शूटिंग बनारस में कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी पहली बार सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एकसाथ नजर दिखने वाली है. बनारस से रणबीर और आलिया की कई तसवीरें सामने आई है. हाल ही में दोनों स्‍टार्स ने मीडिया से बात की और बनारस से जुड़े […]

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ की शूटिंग बनारस में कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी पहली बार सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एकसाथ नजर दिखने वाली है. बनारस से रणबीर और आलिया की कई तसवीरें सामने आई है. हाल ही में दोनों स्‍टार्स ने मीडिया से बात की और बनारस से जुड़े कई अनुभव साझा किये. रणबीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर ने बनारस का बदला हुआ रूप देखकर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्‍होंने कहा,’ बनारस बहुत की ज्‍यादा बदल गया है. गदंगी हट गई, गंगा भी साफ हो गई, इसके लिए मोदी जी को क्रेडिट देना होगा.

रणबीर ने आगे कहा, पीएम मोदी के लिए हमारे दिल में बहुत ही सम्‍मान और प्‍यार है. उनके लिए जो लोगों में भावनाओं का प्‍यार और जुड़ाव है उसे मुंबई में बैठकर नहीं समझा जा सकता.

आलिया भट्ट ने बनारस में शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, हम यहां के तौर तरीकों और यहां के कल्‍चर से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं. यहां का कल्‍चर बहुत अच्‍छा है. हम लस्‍सी पी रहे हैं, चाट खा रहे हैं. बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शर कर रहे हैं और यह बात मुझे ज्‍यादा अच्‍छी लग रही है.’

बताया जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्‍त्र’ फिल्‍मकार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शन की सबसे महंगी फिल्‍मों में शामिल है. कहा जा रहा है कि ए‍क फिल्‍म तीन पार्ट में रिलीज होगी. यह एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है. फिल्‍म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्‍चन और मौनी रॉय भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >