कौन छीन रहा है कपिल के हिस्से का प्यार?

मुंबई:कॉमेडी नाइट विद कपिल के होस्ट कपिल शर्मा का प्यार उनके कुत्ते ने छीन लिया है. जी हां, खबर सच्ची है. पहले कभी कपिल अपनी मां की आंखों के तारे हुआ करते थे. लेकिन उनके पालतु कुत्ते ‘जंजीर’ ने उनकी मां का सारा ध्‍यान अपनी ओर खींच रखा है. यूं तो कपिल अपनी कॉमेडी के […]

मुंबई:कॉमेडी नाइट विद कपिल के होस्ट कपिल शर्मा का प्यार उनके कुत्ते ने छीन लिया है. जी हां, खबर सच्ची है. पहले कभी कपिल अपनी मां की आंखों के तारे हुआ करते थे. लेकिन उनके पालतु कुत्ते ‘जंजीर’ ने उनकी मां का सारा ध्‍यान अपनी ओर खींच रखा है. यूं तो कपिल अपनी कॉमेडी के कारण लोकप्रिय हैं लेकिन उनमें पशु प्रेम भी काफी है. हाल ही में उन्होंने एक कुत्ते को अपने घर में जगह दी जो आज घर और दफ्तर में सबका चहेता बना हुआ है.

कपिल ने अपने घर में आए नए सदस्य के बारे में कहा, ‘मुझे वह एक दंपति से मिला. यह दंपति दोस्त दिनेश और उनकी पायलट पत्नी हैं. वे बेसहारा जानवरों और पक्षियों की देखभाल करते हैं. आप अगर उनके घर जाएं तो लगेगा, जैसे चिड़ियाघर में आ गए हों. वहां हर जगह जानवर और पक्षी हैं.’ कपिल का जंजीर से परिचय अपने दोस्त के घर जाने पर हुआ.कपिल ने कहा, ‘वह पुलिस का कुत्ता हुआ करता था, लेकिन अब उसे छोड़ दिया गया है. मुझे वह एक नजर में भा गया. मेरे पिता पुलिस में थे. मैं जब 15 साल का था तो उनका निधन हो गया. मेरी मां ने जब जंजीर को देखा तो तुरंत बोलीं, ‘तुम्हारे पिता ने उसे हमारे लिए भेजा है.’ जल्द ही वह मेरे दफ्तर और घर पर सबका चहेता बन गया.’

अपने घर में कुत्ते रखने वालों के लिए कपिल का एक संदेश है. उन्होंने कहा, ‘कृपा करके जब वे बूढ़े हो जाएं तो उन्हें लावारिस न छोड़ें. जब कुत्ते छोटे-छोटे होते हैं तो लोग उन्हें बड़ी खुशी खुशी घर लाते हैं, लेकिन बड़े होने पर वे उन्हें प्यारे नहीं लगते. कुत्ते परिवार पर एक बोझ बन जाते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >