#EidMubarak: बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने इस अंदाज में फैंस को कहा – ईद मुबारक

आज देशभर में ईद-उल-फ़ितर का त्योहार मनाया जा रहा है. इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है. इस मौके पर सभी लोग एकदूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सितारों ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है. महानायक अमिताभ बच्‍चन ने ट्विटर पर लिखा- […]

आज देशभर में ईद-उल-फ़ितर का त्योहार मनाया जा रहा है. इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है. इस मौके पर सभी लोग एकदूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सितारों ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है. महानायक अमिताभ बच्‍चन ने ट्विटर पर लिखा- ईद मुबारक, प्यार, शांति और सदभावना के साथ.’

यशराज फिल्म्‍स ने सलमान खान और कैटरीना कैफ की तसवीर शेयर करते हुए ईद की बधाई दी है. लिखा- ‘सभी को शांति और खुशियों के साथ ईद मुबारक.’

वरुण धवन ने ट्विटर पर लिखा- आप सबको ईद मुबारक. शांति, प्‍यार और रोशनी.’

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी ईद की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया.

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने फैंस को ईद मुबारक कहते हुए अपनी फिल्म ‘जख्म’ का एक गाना शेयर किया. पूजा ने लिखा- ‘चांद रात मुबारक’

श्रद्धा कपूर ने लिखा,’ #EidMubarak सभी को!!! आइये हमेशा प्यार, एकता, खुशी, समझ और सभी चीजों को अद्भुत रूप से फैलाने की पूरी कोशिश करें. बहुत सारा प्यार .’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >