Dabangg 3: मलाइका अरोड़ा नहीं सलमान संग स्‍पेशल डांस नंबर करेंगी मौनी रॉय

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्‍म इसी ईद पर सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है. इसके अलावा सुपरस्‍टार फिम दबंग 3 को लेकर भी चर्चा में हैं. यह साल 2010 में आई फिल्‍म दबंग सीरीज की तीसरी फिल्‍म है. इस सीरीज में भी सलमान खान […]

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्‍म इसी ईद पर सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है. इसके अलावा सुपरस्‍टार फिम दबंग 3 को लेकर भी चर्चा में हैं. यह साल 2010 में आई फिल्‍म दबंग सीरीज की तीसरी फिल्‍म है. इस सीरीज में भी सलमान खान और सोनाक्षी सिन्‍हा ही लीड रोल में नजर आयेंगे. लेकिन इस बार फिर में मलाइका अरोड़ा का कोई गाना नहीं होगा. खबरों की मानें तो दबंग 3 में इस बार एक्‍ट्रेस मौनी रॉय अपने डांस का जलवा बिखेरेंगी.

बताया जा रहा है कि गाने की शूटिंग अगले हफ्ते वसई स्‍टूडियो में होगी. डीएनए ने सूत्र के हवाले से लिखा, शूटिंग के लिए सेट पर काम पूरा किया जा रहा है. इस गाने में मौनी रॉय सेक्‍सी मूव्‍स परफॉर्म करेंगी और सलमान कुछ हुकअप स्‍टेप्‍स करते दिखेंगे.

वेबसाइट के मुताबिक, सलमान इनदिनों ‘भारत’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसके बाद वे ‘दबंग 3’ की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे. दरअसल सलमान को प्रमोशन के लिए सफर करना पड़ता है. ऐसे में जब इस तरह के गानों की शूटिंग की जाती है तो वे दो दिनों में शूट खत्‍म कर देते हैं. इसी तरह इस गाने के शूट को प्‍लान किया गया है.

हालांकि पिछले दिनों खबरें थी कि मौनी रॉय से अभी इस स्‍पेशल सॉन्‍ग के लिए संपर्क नहीं किया गया है. लेकिन अब खबरें हैं कि वे इस गाने में नजर आयेंगी. बता दें कि सलमान खान ने फिल्‍म मध्‍य प्रदेश से फिल्म दबंग की शूटिंग शुरू की थी. पिछले दिनों शूटिंग के फोटोज़ और वीडियोज खूब वायरल हुए थे. फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >