रकुल प्रीत के ठुमकों पर फिदा दिखे अजय देवगन, ''दे दे प्‍यार दे'' का पहला गाना रिलीज

अजय देवगन की आनेवाली फिल्‍म ‘दे दे प्‍यार दे’ का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने के बोल ‘वड्डी शराबन’ है. इस गाने में अजय देवगन अभिनेत्री रकुल प्रीत के ठुमकों पर फिदा होते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में अजय देवगन रकुल प्रीत संग इश्‍क फरमाते दिखाई देंगे. हाल ही में इस […]

अजय देवगन की आनेवाली फिल्‍म ‘दे दे प्‍यार दे’ का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने के बोल ‘वड्डी शराबन’ है. इस गाने में अजय देवगन अभिनेत्री रकुल प्रीत के ठुमकों पर फिदा होते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में अजय देवगन रकुल प्रीत संग इश्‍क फरमाते दिखाई देंगे. हाल ही में इस फिल्‍म की एक तसवीर सामने आई थीं जिसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत एकदूसरे के आंखों में खोये नजर आये थे. सोशल मीडिया पर इनकी यह तस्वीर काफी पसंद की गई थी.

इस गाने को सुनिधि चौहान ने आवाज दी है. इस गाने में अजय देवगन और रकुल प्रीत की कैमेस्‍ट्री शानदार लग रही है. पहली बार अजय देवगन और रकुल प्रीत एकसाथ काम करते नजर आयेंगी. फिल्‍म में अभिनेत्री तब्‍बू भी दिखाई देंगी.

फिल्‍म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे बेहद पसंद किया गया. फिल्‍म में अजय देवगन एक शादीशुदा शख्‍स का किरदार निभा रहे हैं. जिसमें उन्‍हें अपनी उम्र से 26 साल छोटी लड़की से प्‍यार हो जाता है. तब्‍बू अजय देवगन की पत्‍नी के किरदार में हैं. फिल्‍म में अजय देवगन के किरदार का नाम आशीष है. फिल्‍म 17 मई को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >