वरुण और आलिया पर चढ़ा फुटबॉल का खुमार

नयी दिल्ली: एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण और आलिया फुटबॉल के बहुत बड़े दिवाने हैं. अपनी फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के प्रचार की वजह से फीफा विश्वकप के शुरुआती मैच नहीं देख पाए लेकिन अब ये दोनों कलाकार एक टीवी कार्यक्रम में अपनी अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन करते नजर आएंगे. […]

नयी दिल्ली: एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण और आलिया फुटबॉल के बहुत बड़े दिवाने हैं. अपनी फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के प्रचार की वजह से फीफा विश्वकप के शुरुआती मैच नहीं देख पाए लेकिन अब ये दोनों कलाकार एक टीवी कार्यक्रम में अपनी अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन करते नजर आएंगे. दोनों फिल्म के प्रचार के साथ- साथ फुटबॉल के समर्थक की भी बड़ी भूमिका निभायेंगे.

दोनों कलाकार फीफा विश्वकप के मैच से पहले के कार्यक्रम ‘कैफे रियो’ में ‘सोनी सिक्स स्टूडियो’ में बैठे दिखेंगे. वरुण ने कहा कि फिल्म का प्रचार खत्म होने वाला है और अब वह कोई भी मैच देखने से नहीं चूकना चाहते. उन्होंने कहा कि वह अर्जेंटीना के फुटबालर लियोनेल मेस्सी के बडे प्रशंसक हैं लेकिन वह ब्राजील को जीतते हुए देखना चाहते हैं.

वरुण नेकहा, ‘‘मैं शुरुआत में कुछ मैच नहीं देख पाया लेकिन जब भी ब्राजील का मैच हुआ, उसे मैंने देखा. मैंने अर्जेंटीना और कोलंबिया के मैच भी देखे क्योंकि मैं इस साल दक्षिण अमेरिकी टीमों का समर्थन कर रहा हूं.’’ वहीं दूसरी ओर, आलिया ने कहा कि वह जर्मनी और इसके बाद ब्राजील का समर्थन करेंगी क्योंकि उन्हें ब्राजील टीम का गोलकीपर जूलियो सीजर बहुत पसंद है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जर्मनी का समर्थन कर रही हूं. मैं उन्हें इस साल विश्वकप जीतते देखना चाहती हूं. लेकिन अगर जर्मनी नहीं तो अगली टीम जिसे मैं समर्थन करुंगी, वह ब्राजील होगी क्योंकि मैं गोलकीपर जूलिया सीजर को बहुत पंसद करती हूं. वह बहुत अच्छे हैं. वह बहुत अच्छा खेले हैं और देखने में बहुत आकर्षक हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >