कपिल और केआरके का झगड़ा पहुंचा थाना

मुंबईः कॉमेडियन कपिल शर्मा और कमाल आर. खान के ट्विटर पर हुए झगड़े ने अब नया रुप ले लिया है. कमाल आर खान इस पूरे मामले को थाने लेकर चले गये है. कमाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. कपिल से विवाद के बाद कमाल को लगातार कोई फोन पर धमकी दे रहा था कमाल […]

मुंबईः कॉमेडियन कपिल शर्मा और कमाल आर. खान के ट्विटर पर हुए झगड़े ने अब नया रुप ले लिया है. कमाल आर खान इस पूरे मामले को थाने लेकर चले गये है. कमाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. कपिल से विवाद के बाद कमाल को लगातार कोई फोन पर धमकी दे रहा था कमाल ने धमकी देने वाले का नंबर भी ट्विटर पर दिया. लेकिन धमकी देने का सिलसिला नहीं रुका जिससे तंग आकर कमाल ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी.

केआरके ने इस ट्वीट किया की कोई मुझे फोन पर धमकी दे रहा है मैंने इस पूरे मामले पर वर्सोवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है अब पुलिस धमकी देने वाले को सबक सिखायेगी. इन दोनो के बीच विवाद तब शुरु हुआ जब केआरके ने कपिल के ऊपर कुछ टिप्पणी की जिससे कपिल को तकलीफ पहुंची और उन्होंने ट्वीट करके कमाल को अपनी नाराजगी जतायी. इस मामले पर कपिल ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि ये चीजें मीडिया में आ चुकी है.

ट्विटर पर भिड़े कमाल आर खान और कॉमेडी किंग कपिल

मैं कभी केआरके से नहीं मिला मैं जानता भी नहीं कि वो कौन है. मुझे मिक्का ने फोन करके इसकी जानकारी दी की कोई मुझे सोशल मीडिया पर दो रुपये का आदमी कह रहा है. इसके बाद ये विवाद शुरु हो गया. वहीं दूसरी ओर केआरके ने कहा कि कपिल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उनके साथ पंगा ले रहे हैं. उन्हें यह सब नहीं करना चाहिए. इस विवाद के बाद ही उन्हें कोई फोन पर धमकी दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >