जल्दी दिखेगा दीपिका का किलर लुक

मुंबई:अपने अभिनय से लोगों को लुभाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की अंग्रेजी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. इस फिल्‍म में उनका लुक काफी हॉट है. इस फिल्‍म का नाम ‘फाइंडिंग फैनी’ है. फिल्‍म में दीपिका के किरदार का नाम ‘अग्नि’ है. दीपिका ने अपने फैंस से इस फिल्म की एक तसवीर शेयर […]

मुंबई:अपने अभिनय से लोगों को लुभाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की अंग्रेजी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. इस फिल्‍म में उनका लुक काफी हॉट है. इस फिल्‍म का नाम ‘फाइंडिंग फैनी’ है. फिल्‍म में दीपिका के किरदार का नाम ‘अग्नि’ है.

दीपिका ने अपने फैंस से इस फिल्म की एक तसवीर शेयर की है. इसमें उन्होंने गोवा में शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है. खास बात यह है कि उनके बाएं हाथ में खून से सना चाकू है और उनका शरीर पसीने से भीगा हुआ है.



‘फाइंडिंग फैनी’ अंग्रेजी और कोंकणी भाषा में बनाई जा रही है. फिल्‍म में दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, डिम्‍पल कपाडि़या, पंकज कपूर, केविन डीमेलो, अंजलि पाटिल और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं.

90 मिनट की यह फिल्‍म 12 सितंबर 2014 को रिलीज होने वाली है. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प और एंटरटेनिंग भी बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >