मुंबई:रजनीकांत अपने फैंस के बीच काफी चर्चित हैं. अपने किरदार में रमकर अपनी फिल्म को हिट कर देने की क्षमता उनमें है. खबर है कि इसबार वे फिल्म में डबल रोल करने जा रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘लिंगा’ . अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में उनकी नायिका की भूमिका में दिखेंगी.
जैसा की हम जानते हैं कि रजनी के फैंस देशभर में हैं इसलिए इसको डब करके अन्य भाषा में भी लाया जायेगा.फिल्म में उनकी दूसरी भूमिका के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है. फिल्म इकाई के एक सूत्र ने बताया कि रजनी सर फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. वह फिल्म में वर्तमान की कहानी में एक जिलाधिकारी की भूमिका में हैं और फ्लैशबैक में एक अलग भूमिका में हैं.
निर्माताओं ने इसे अभी गुप्त रखा है. रजनीकांत फिल्म की टीम के साथ इस समय हैदराबाद में ‘लिंगा’ की शूटिंग कर रहे हैं. निर्देशक के. एस. रविकुमार की फिल्म ‘लिंगा’ में जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान दे रहे हैं.
