मुंबईः सलमान की फिल्म का एक और गाना लांच कर दिया गया है. इस गाने की खास बात यह कि इसे सलमान ने गाया है. इसे गाने के लिए सलमान ने काफी ने रियाज किया. इस गाने का नाम हैंगओवर है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. यूट्यूब पर भी काफी लोगों ने इस गाने को सुना. सलमान के साथ इसे मीत ब्रदर्स अनजान और श्रेया घोषाल ने गाया है.
फिल्म के गाने के साथ इस गाने की कुछ तस्वीरे भी जारी की गयी है दर्शक इसे भी सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं. यही नहीं, इस गाने की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जो सलमान के फैन तेजी से शेयर कर रहे हैं. इस गाने को अहमद खान ने क्रोरियाग्राफ किया है.
