ट्विटर पर भिड़े कमाल आर खान और कॉमेडी किंग कपिल

मुंबईः अपने ट्विटर एकाउंट के जरिये हमेंशा विवादों में रहने वाले कमाल आर खान एक बार पिर विवादों में है. कमाल इस बार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से भीड़ गये हैं. उन्होंने कपिल पर ट्वीट करते हुए मजाक बनाया, जिससे कपिल नाराज हो गये जब कपिल ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की, तो केआरके […]

मुंबईः अपने ट्विटर एकाउंट के जरिये हमेंशा विवादों में रहने वाले कमाल आर खान एक बार पिर विवादों में है. कमाल इस बार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से भीड़ गये हैं. उन्होंने कपिल पर ट्वीट करते हुए मजाक बनाया, जिससे कपिल नाराज हो गये जब कपिल ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की, तो केआरके और उनके बीच लड़ाई शुरु हो गयी. कपिल ने भी उन्हें चुनौती देते हुए कई ट्वीट किये.

इन दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि केआरके ने पहले कपिल का मजाक मनाया. जब कपिल ने उन्हें फोन करके मामला निपटाने की धमकी दी, तो कमाल ने ट्वीट किया कि वह कपिल से डर गये हैं और कांप रहे हैं. इसके बाद कमाल ने कपिल को कई भद्दी गालियां दी. कपिल ने अपने एकाउंट से ये ट्वीट हटा दिये लेकिन कपिल के ट्वीट को केआरके ने अपने अकाउंट पर ( स्क्रीन शॉट) शेयर किये. उन्होंने इस ट्वीट में कपिल के नशे में होने की बात कही है उन्होंने कपिल को सलाह दी है कि उतना ही नशा करें जितने में वो होश में रह सकें. इस तरह के ट्वीट वार में केआरके माहिर है. पहले भी कई लोगों के साथ उनका झगड़ा हुआ है. एक था विलेन के अदाकार श्रद्धा कपुर पर उलटी- सीधी टिप्पणी करने की वजह से उन्हें शक्ति कपुर से माफी मांगनी पड़ी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >