नहीं आता सिद्धार्थ को सब्जी बेचना!

मुंबई:अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को सब्जी बेचनी नहीं आती है. यह खुलासा उस वक्त हुआ जब सिद्धार्थ ने एक टीवी शो के लिए सब्जी बेचने का काम किया. उन्होंने टेलीविजन चैनल कलर्स पर हाल ही में शुरू हुए शो ‘मिशन सपने’ का हिस्‍सा बनने के लिए यह काम किया. सिद्धार्थ ने काफी सब्जियां भी बेचीं लेकिन […]

मुंबई:अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को सब्जी बेचनी नहीं आती है. यह खुलासा उस वक्त हुआ जब सिद्धार्थ ने एक टीवी शो के लिए सब्जी बेचने का काम किया. उन्होंने टेलीविजन चैनल कलर्स पर हाल ही में शुरू हुए शो ‘मिशन सपने’ का हिस्‍सा बनने के लिए यह काम किया. सिद्धार्थ ने काफी सब्जियां भी बेचीं लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने बहुत सी सब्जियां कम भाव में बेच दी.

उन्होंने राम लाल नाम के एक सब्जी विक्रेता और पर्वतारोही के परिवार को सहायता पहुंचाकर उनके सपने को सच करने में मदद की. इसके लिए सिद्धार्थ ने एक दिन के लिए सब्‍जी विक्रेता रामलाल की जिंदगी जी और उनकी मदद करने के लिए सब्जियां बेची. सिद्धार्थ के सामने जब शो की मेजबान सोनाली बेंद्र द्वारा सब्जियों को लेकर पूछे गए सवालों पर अपना ज्ञान प्रदर्शित करने की बारी आई, तो वह नाकाम हो गए.

बड़े दर्शक वर्ग के बीच सिद्धार्थ से जब सोनाली ने उन सब्जियों के नाम और उनका दाम पूछे, जो उन्होंने बेचे थे, तो सिद्धार्थ जवाब नहीं दे पाए. राम लाल के सपने पूरा करने में मदद करने की बात पर सिद्धार्थ ने कहा, ‘जैसा कहते हैं कि परोपकार घर से शुरू होता है. इसे ही दिमाग में रखकर मैंने ‘मिशन सपने’ का हिस्सा बनने का फैसला किया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >