सचिन तेंदुलकर के बेटे को नेस ने नहीं दी थी गाली?

मुंबई:प्रीति और नेस वाडिया विवाद में किसी क्रिकेटर के बेटे का बयान पुलिस गवाह के तौर पर पेश नहीं करेगी. यह कहना डिप्टी कमिश्‍नर रवींद्र शेशव का है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि प्रीति -नेस मामले में पुलिस किसी क्रिकेटर को गवाह के रुप में नहीं पेश करेगी. वाडिया ने मरोड़ी थी प्रीति की बांह […]

मुंबई:प्रीति और नेस वाडिया विवाद में किसी क्रिकेटर के बेटे का बयान पुलिस गवाह के तौर पर पेश नहीं करेगी. यह कहना डिप्टी कमिश्‍नर रवींद्र शेशव का है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि प्रीति -नेस मामले में पुलिस किसी क्रिकेटर को गवाह के रुप में नहीं पेश करेगी.

वाडिया ने मरोड़ी थी प्रीति की बांह

प्रीति ने किसी भी क्रिकेटर के बेटे का नाम इस मामले में नहीं लिया है. गौरतलब है कि इससे पहले मामले में सचिन के बेटे का नाम आया था.मीडिया में यह बात सामने आयी कि नेस ने सचिन के बेटे को अपशब्द कहे थे जिसके बाद विवाद शुरु हुआ था. कल एक गवाह ने कहा कि मैच के दौरान उसने नेस को प्रीति का हाथ मरोड़ते देखा था.

गवाह के प्रीति के पक्ष में बयान देने के बाद उनका केस मजबूत हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अगले सप्ताह नेस वाडिया से पूछताछ कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >