सारा अली खान ने छोड़ी टाइगर की फिल्म ‘बागी 3’

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सारा की फिल्म ‘सिम्बा’ साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आए थे. इस फिल्म की रिलीज के बाद ये खबर आयी थी कि सारा अली […]

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सारा की फिल्म ‘सिम्बा’ साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आए थे. इस फिल्म की रिलीज के बाद ये खबर आयी थी कि सारा अली खान को टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 3’ के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन अब उन्होंने ने टाइगर के साथ काम करने से मना कर दिया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान ने टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने से मना कर दिया है. ये फैसला सारा ने फिल्म में अपने रोल को देखकर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सारा का रोल बड़ा नहीं था. वो कुछ समय के लिए ही स्क्रीन पर नजर आने वाली थीं.

यही वजह है कि सारा ने इस फिल्म से अब किनारा कर लिया है. आपको बता दें, टाइगर की फिल्म बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी. सारा अली खान इन दिनों सिम्बा की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. देखना होगा अब उन्हें उनके फैंस कौन सी अगली फिल्म में देख पाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >