अन्य अभिनेताओं की तरह खूब धन नहीं कमाया लेकिन मेरी एक अच्छी साख है: अनिल कपूर

मुंबई: अनिल कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में उन्‍होंने अपने फिल्‍मी करियर के बारे में बात की. उनका कहना है कि उनके 40 साल के करियर में उन्होंने भले ही अन्य अभिनेताओं की तरह बहुत धन नहीं कमाया लेकिन वह फिल्म […]

मुंबई: अनिल कपूर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में उन्‍होंने अपने फिल्‍मी करियर के बारे में बात की. उनका कहना है कि उनके 40 साल के करियर में उन्होंने भले ही अन्य अभिनेताओं की तरह बहुत धन नहीं कमाया लेकिन वह फिल्म जगत में एक अच्छी साख बनाने में कामयाब रहे हैं.

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के साथ करीब दो दशक बाद विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करे रहे अभिनेता ने कहा कि इतने वर्षों में निर्माता-निर्देशक के साथ उनके संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है.

अनिल ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने इससे पहले विधु के साथ दो फिल्मों में काम किया है और ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि इसको कई साल बीत गए हैं. हम एक दूसरे के साथ सम्पर्क में थे. मैं उनकी कई फिल्मों का हिस्सा ना होने के बावजूद उनके प्रीमियर पर गया. हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘अन्य अभिनेताओं की तरह मैंने भले ही अधिक धन नहीं कमाया और ना ही मेरे पास विधु जितने पैसे हैं लेकिन मेरी एक अच्छी साख है.’ फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में जूही चावला, सोनम कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य किरदारों में हैं. इस फिल्म के बारे में अनिल ने कहा ‘मैंने इसकी कहानी सुनी तो मुझे बहुत अच्छी लगी. इसका हिस्सा बन कर मैं गौरवान्वित हूं.’ फिल्म एक फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >